Breaking

मजबूत सड़कें समृद्धि और आत्मनिर्भरता की रीढ़: कोरिया जिले में 25 वर्षों में हुआ सड़क निर्माण का उल्लेखनीय कार्य

Chhattisgarh Krishak Pradesh News Desk 23 October 2025 (63)

post

रायपुर: छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इस अवसर पर राज्य के प्रत्येक जिले में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं। इसी क्रम में कोरिया जिले ने पिछले 25 वर्षों में सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है, जिसने जिले में समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है।

सड़क निर्माण में मील का पत्थर:

राज्य गठन (वर्ष 2000) के समय ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, या मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ जैसी योजनाओं का नाम भी मुश्किल से सुना जाता था। लेकिन वर्ष 2025 तक का यह 25 वर्ष का सफर, सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 97 सड़कों का निर्माण किया गया, जिनकी कुल लंबाई 495.12 किलोमीटर है। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में 25 सड़कों का निर्माण जिसकी लंबाई 83.20 किलोमीटर है और मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत 29 सड़कें जिसकी लंबाई 10.40 किलोमीटर का निर्माण हुआ। इसके साथ ही 7 पुलों के निर्माण ने आवागमन को और सुगम बना दिया है। जिले के इन सड़कों और पुलों ने न केवल ग्रामीण अंचलों को जोड़ने का काम किया, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएँ भी खोली हैं। जो गांव पहले वर्षों से एक-दूसरे से कटे हुए थे, अब सहज संपर्क में हैं।

समृद्धि के नए द्वार:

इन सड़कों और 7 पुलों के निर्माण ने न केवल ग्रामीण अंचलों को एक-दूसरे से जोड़ा है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएँ खोली हैं। जो गांव वर्षों से कटे हुए थे, अब सहज संपर्क में हैं।

सरकार का फोकस ग्रामीण विकास पर:

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़कों के जाल को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। इससे दूरस्थ अंचलों में रहने वाले आम नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिला है।

25 वर्षों की इस विकास यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भरता की रीढ़ हैं। सड़क निर्माण के इस मजबूत आधार के साथ, कोरिया जिले की धरती अब पर्यटन, व्यवसाय और आधुनिक जीवनशैली की नई राहों पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

You might also like!