Breaking

Rajyoutsav 2025: 5 बॉलीवुड सिंगर के साथ 1000 छत्तीसगढ़ी कलाकार बिखेरेंगे जादू, देखें कब किसकी होगी प्रस्तुति

Chhattisgarh Krishak Pradesh News Desk 31 October 2025 (99)

post

छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवा रायपुर राज्योत्सव मेला स्थल पर 1 से 5 नवंबर तक राज्योत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। महोत्सव में छत्तीसगढ़ की मिट्टी की महक लिए लोक कला और संस्कृति के मूर्धन्य कलाकारों को मंच पर प्रमुखता दी गई है। ( CG News ) विशेष रूप से पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। वहीं मुख्य मंच के अतिरिक्त राज्योत्सव स्थल पर बने शिल्प ग्राम में भी करीब 1 हजार छत्तीसगढ़ी कलाकर अपनी अलग-अलग प्रस्तृति देंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन 4 बजे से शुरू होगा।

कब किसकी होगी प्रस्तुति

1 नवंबर: पी.सी. लाल यादव (दूध मोंगरा गंडई), दुष्यंत हरमुख (रंग झरोखा), आरु साहू और चंद्रभूषण वर्मा (लोक मंच) और निर्मला ठाकुर (पुन्नी के चंदा) अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।


2 नवंबर: पद्मश्री डोमार सिंह अपनी प्रसिद्ध केवट नाचा की प्रस्तुति देंगे। उनके साथ सुनील तिवारी (रंग झार), जितेंद्र कुमार साहू (सोनहा बादर), और जयश्री नायर ( चिन्हारी द गर्ल्स बैंड ग्रुप) भी मंच पर होंगे।


3 नवंबर: इस दिन पद्मश्री उषा बारले द्वारा विश्व प्रसिद्ध पंडवानी का मंचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राकेश शर्मा (सूफी गायन), महेंद्र चौहान एंड बैंड और तिलकराजा साहू (लोकधारा) की प्रस्तुति होगी।

4 नवंबर: कला केन्द्र रायपुर बैण्ड, रेखा देवार की लोकगीत, प्रकाश अवस्थी के लोकमंच की प्रस्तुति होगी।


5 नवंबर: पूनम विराट तिवारी रंग छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति देंगी, जबकि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


बॉलीवुड के रंग

1 नवंबर: हंसराज रघुवंशी


2 नवंबर : आदित्य नारायण


3 नवंबर: भूमि त्रिवेदी


4 नवंबर: अंकित तिवारी


5 नवंबर : कैलाश खेर

You might also like!