Breaking

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को धनतेरस की ये शुभकामनाएं...

National Krishak Pradesh News Desk 18 October 2025 (119)

post

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के पावन अवसर पर देश के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "देश के सभी परिवारजनों को धनतेरस की अनेकानेक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।"

धनतेरस का पर्व, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन धन के देवता कुबेर और स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

You might also like!