जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शासन द्वारा पोर्टल पुनः खोला गया है। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन किये जाने के लिए 31 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।








