Breaking

राज्यपाल डेका ने सरस्वती शिक्षा संस्थान को सौंपे चार ई-रिक्शे

Chhattisgarh Krishak Pradesh News Desk 25 October 2025 (34)

post

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, रायपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से चार ई-रिक्शे प्रदान किए हैं।

राजभवन परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में, राज्यपाल श्री डेका ने इन ई-रिक्शों की चाबियाँ वाहन चालकों को सौंपी। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

ये ई-रिक्शे सरस्वती शिक्षा संस्थान के विभिन्न परिसरों में छात्रों और कर्मचारियों के परिवहन तथा अन्य कार्यों के लिए उपयोग किए जाएंगे, जिससे संस्थान के कार्यों में सुविधा और गति आएगी।

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारीगण और डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना भी उपस्थित रहे।

You might also like!