Breaking

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता बसना में संपन्न

Chhattisgarh Krishak Pradesh News Desk 31 October 2025 (66)

post

       प्रारंभिक स्तर विज्ञान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुदारीबाहरा से जोसन मांझी, पूर्व माध्यमिक शाला बिछियां बरोली संकुल से रंजीता यादव, पूर्व माध्यमिक शाला बड़े साजापाली से दानेश्वर साहू,गणित में कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बड़े साजापाली से प्रेम साहू ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुदारीबाहरा से कुमोलिनी निषाद, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दुर्गापाली से अनिल चौहान क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।इसी तरह से माध्यमिक स्तर पर विज्ञान विषय में पीएम श्री सेजेस बसना से हितेश पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोली से हेमा साव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर से रोशनी राणा, गणित विषय में पीएमश्री सेजेस बसना से खुशी विशाल, हाई स्कूल बड़े टेमरी से सोहन डड़सेना, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चनाट से गीतांजली निर्मलकर ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विकास खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विजेता सभी छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता महासमुन्द में भाग लेंगे। सभी सफल विद्यार्थियों को जिला परियोजना समन्वयक रेखराज शर्मा एवं उपस्थित एपीसी संपा बोस एवं धुव्र द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में संकुल केंद्र भंवरपुर, बिछियां, बसना 'अ',दुर्गापाली, बड़े साजापाली, रोहिना, बड़े टेमरी, ढूठीकोना, चनाट, बरोली, कोलिहादेवरी, बाराडोली, जमदरहा, कुदारीबाहरा, बंसुला, खोकसा, बेलटिकरी एवं अन्य संकुल केंद्रों के छात्र -छात्राएं संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विजयी होकर विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया गया।

You might also like!